बंदर और मगरमच्छ की कहानी

बंदर और मगरमच्छ की कहानी

एक नदी के किनारे, एक जामुन के पेड़ पर एक बंदर रहता था । एक दिन, एक मगरमच्छ जामुन के पेड़ के नीचे आराम करने के लिए नदी से बाहर आया। बंदर ने मगरमच्छ को ,देखते ही कहा “अरे मगरमच्छ भाई, यह पेड़ मेरा घर है। तुम मेरे अतिथि हो। मैं तुम्हें कुछ जामुन भेंट में देना चाहता हूं।” बंदर और मगरमच्छ की कहानी

मगरमच्छ ने स्वादिष्ट जामुन खाए और नदी में वापस चला गया। उस दिन के बाद से मगरमच्छ प्रतिदिन बंदर के पास आता, और जल्द ही वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए । एक दिन मगरमच्छ कुछ जामुन पत्नी के लिए भी ले गया और उसे बंदर के बारे में बताया।

मगरमच्छ की पत्नी दुष्ट थी। उसने अपने पति से कहा, अगर यह जामुन इतने मीठे हैं, तो सोचो इन जामुनों को खाने वाले बंदर का दिल कितना मीठा होगा! उस बंदर का दिल मेरे लिए ले कर आओ, नहीं तो मैं खाना-पीना सब छोड़ दूंगी । ” बंदर और मगरमच्छ की कहानी

मगरमच्छ अपने दोस्त बंदर को मारना नहीं चाहता था, लेकिन आखिरकार वो अपनी पत्नी की बात मानने के लिए विवश हो गया।

अगली सुबह, मगरमच्छ ने बंदर को अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। बंदर ने मगरमच्छ का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। चूंकि बंदर तैरना नहीं जानता था, मगरमच्छ उसे अपनी पीठ पर बैठा कर ले जाने लगा। जब वे दोनों बीच नदी में पहुंचे, मगरमच्छ ने बंदर से कहा, “दोस्त, मैंने तुमसे झूठ कहा। सच यह है कि मेरी पत्नी तुम्हारा दिल खाना चाहती है। ” बंदर और मगरमच्छ की कहानी

बंदर ने अपना विवेक नहीं खोया और कहा, ‘अरे मगरमच्छ भाई! मेरा दिल तो मैं अपने पेड की डाल पर लटका कर रखता हूं। मेरा दिल अभी मेरे पास नहीं है। अगर तुमने मुझे पहले यह बात बताई होती तो मैं उसे अपने साथ ले आता। मेरा दिल लेने के लिए मुझे वापस पेड़ पर जाना होगा।” बंदर और मगरमच्छ की कहानी

अपनी पत्नी के गुस्से के डर से मूर्ख मगरमच्छ बंदर को वापस जामुन के पेड़ के पास ले गया। पेड़ के करीब आते ही बंदर झट से उछल कर पेड़ पर जा बैठा। उसने मगरमच्छ से कहा, “अब हम दोस्त नहीं रह सकते। जाओ अपनी दुष्ट पत्नी के पास लौट जाओ।” बंदर और मगरमच्छ की कहानी

नैतिक शिक्षा :-

समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान किया जा सकता है।

प्रिय मित्रों मुझे उम्मीद है कि यह पंचतन्त्र की कहानी आपको पसंद आई होगी अगर यह कहानी आपको पसंद आई है तो कृपया लाइक करें कमेंट करें एवं अपने प्रिय मित्रों में शेयर जरूर करें साथ ही साथ आप अगर पंचतंत्र की और भी कोई कहानियां पढ़ने की इच्छुक है तो कृपया नीचे दिए गए समरी पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। धन्यवाद!🙏🏻

पंचतन्त्र की कहानियाँ

1. पंचतन्त्र की रचना कैसे हुई 2. नटखट बंदर 3. सियार और ढोल 4. मूर्ख साधु 5. भेड़िया और दो भेड़ 6. कौवे और सांप 7. चालाक खरगोश। 8. नीला सियार 9. भोला ऊंट 10. शेर और बढ़ई 11. चूहा और साधु 12. लालची सियार 13. मूर्ख बंदर 14. शिक्षा का महत्त्व 15. मूर्ख दोस्त•• 16. दो सिर वाली चिड़िया • • 17. सौदा • • 18. दुर्भाग्यशाली बुनकर 19. बैल और लालची सियार • • 20. कबूतर और बहेलिया • • 21. शेर और बैल • 22. बगुला और केकड़ा•• 23. लापरवाह कछुआ. 24. तीन मछलियां.. 25. लोमड़ी और बूढ़ा शेर•• 26. ईर्ष्यालु गधा • • 27. भेड़िया और कुत्ता•• 28. जूं और खटमल • 29. गौरैया और हाथी की लड़ाई • • 30. धूर्त सियार • • 31. शाही नौकर और व्यापारी • • 32. चूहा और तराजू•• 33. भेड़िया और सारस 34. सारस और लोमड़ी • • 35. कछुआ और खरगोश•• 36. चींटी और कबूतर • • 37. अकृतज्ञ मनुष्य.. 38. हंस और उल्लू • • 39. समझदार हंस•• 40. शेर और भेड़ • • 41. धर्मबुद्धि और पापबुद्धि.. 42. चिडिया और बंदर•• 43. इन्द्रदेव का तोता •• 44. मूर्ख सारस •• 45. चोर का बलिदान •• 46. चार दोस्त और शिकारी • • 47. समुद्र और पक्षी के अंडे • 48. चरवाहा और भेड़िया 49. दो यात्री और भालू • • 50. शेर का हिस्सा •• ●● 51. लालच बुरी बला • 52. खट्टे अंगूर•• 53. संगीतकार गधा 54. राक्षस और ब्राह्मण •• 55. ऊंट की घंटी•• 56. बाघ और यात्री •• 57. सियार ने हाथी को कैसे खाया • 58. मूर्ख गधा और शेर • • 59. बकरी और लोमड़ी•• 60. बत्तख और सोने के अंडे • • 61. ब्राह्मण और नाग • 62. अहंकारी हंस •• 63. त्याग .. 64. बूढ़ा आदमी और उसकी पत्नी 65. चुहिया की शादी•• 66. ब्राह्मण, चोर और राक्षस • • 67. ब्राह्मण का सपना•• 68. •• राजा और कुम्हार 69  नन्हा सियार• 70. चोर और बहरूपी राक्षस•• 71. पक्षियों का राजा•• 72. हाथी और खरगोश•• 73. धूर्त बिल्ला•• 74. नाग और चींटी•• 75. चूहा और हाथी • • 76. पंडित की बकरी•• 77. सोने की बीट देने वाला पक्षी • • 78. बोलने वाली गुफा •• 79. मूर्ख मेंढक•• 80. दो सांप•• 81. कौवों और उल्लुओं का युद्ध • • 82. बंदर और मगरमच्छ•• 83. शेर की खाल • 84. कुत्ते की शहर यात्रा •• 85. वफादार नेवला.. 86. मूर्ख नाई•• 87. शेर और चार बैल • • 88. अंधा गिद्ध और बिल्ली • • 89. बैल और बकरी•• 90. लालची कुत्ता•• 91. मूर्ख मेंढक और सांप • • 92. चार ब्राह्मण●● 93.राजा के बंदर • • 94. सियार और हाथी.. 95. कुत्ता और गधा •• 96. शेर बिल्ली और चूहा • • 97. बंदर और घंटी.. 98. लोमड़ी और कौवा • • 9 9. बंदर और बिल्लियां.. 100. प्यासा कौआ • • 101. शेर और चूहा • •

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top